चंद्रयान २: हमें आज भारत और उसके वैज्ञानिकों पर गर्व है- भूटान पीएम

चंद्रयान २: हमें आज भारत और उसके वैज्ञानिकों पर गर्व है- भूटान पीएम
Spread the love

थिम्फू
चंद्रयान-2 मिशन को लेकर दुनिया भर से भारत के लिए प्रतिक्रियाएं आ रही है। दुनिया भर के देश भारत को शुभकामनाएं दे रहे हैं। पड़ोसी देश भूटान के प्रधानमंत्री लोटे टीशिंग ने भी भारत के महत्वाकांक्षी चंद्रयान मिशन को लेकर शुभकामनाएं दी।
पीएम लोटे टीशिंग ने चंद्रयान को लेकर कहा कि हमें आज भारत और उसके वैज्ञानिकों पर गर्व है। चंद्रयान-2 की लैंडिंग में आखिरी समय में कुछ चुनौतियां देखी गईं लेकिन जिस तरह इसरो के वैज्ञानिकों ने साहस और कड़ी मेहनत दिखाई है वह ऐतिहासिक है। उन्होंने आगे कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भली-भांती जानता हूं। मुझे कोई संदेह नहीं है कि वह और उनकी इसरी टीम एक दिन इस मिशन को पूरा कर दिखाएगी। भारत का महत्वाकांक्षी मून मिशन चंद्रयान शुक्रवार देर रात चांद से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर आकर खो गया। चांद की सतह की ओर बढ़ा लैंडर विक्रम का चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर पहले संपर्क टूट गया। वैज्ञानिक लैंडर विक्रम से संपर्क साधने में जुटे हुए हैं।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!