दुश्मन के छक्के छुड़ाने के लिए नौसेना में पनडुब्बी INS खंडेरी शामिल

दुश्मन के छक्के छुड़ाने के लिए नौसेना में पनडुब्बी INS खंडेरी शामिल
Spread the love

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुंबई में आज स्कॉर्पियन क्लास की दूसरी पनडुब्बी आईएनएस खंडेरी को नौसेना में कमीशन किया। आईएनएस खंडेरी आज भारतीय नौसेना में शामिल हो गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नौसेना ने मुंबई में एक विशेष कार्यक्रम में इसे नौसेना में शामिल किया। भारतीय नौसेना को आईएनएस खंडेरी से मिलने की उसकी ताकत बढ़ गई है। आईएनएस खंडेरी फ्रांस ऑरिजन की स्‍कॉर्पियन श्रेणी की दूसरी डीजल-इलेक्ट्रिक सबमरीन है।
इस दौरान नौसेना को संबोधित करते हुए कहा कि ‘आईएनएस खंडेरी के कमीशन समारोह के अवसर पर यहां उपस्थित होकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। खंडेरी नाम ‘खूंखार To स्वॉर्ड टूथ फिश’ से प्रेरित है, जो समुद्र के तल के करीब तैरने के दौरान शिकार करने के लिए जानी जाने वाली एक घातक मछली है। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पाकिस्तान को इस खास पनडुब्बी से सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
राजनाथ ने कहा, पाकिस्तान को यह समझना चाहिए कि आज हमारी सरकार के मजबूत संकल्प और INS खंडेरी जैसी पनडुब्बी के साथ नौसैनिक क्षमता में उन्नति के साथ हम उसे बहुत बड़ा झटका देने में सक्षम हैं। पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाते हुए राजनाथ ने कहा, जम्मू-कश्मीर में हम जो प्रगतिशील कदम उठा रहे हैं, उसे वैश्विक समर्थन मिल रहा है। लेकिन पाकिस्तान ने घर-घर जाकर कार्टून बनाने वालों के लिए सामग्री तैयार की है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!