कांग्रेस जमीन खो रही है इसका लाभ कर्नाटक उपचुनाव में भाजपा को होगा: सीएम येदी

Spread the love

बेंगलूरू:

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा के नतीजों से साफ हो गया है कि कांग्रेस देश में अपनी जमीन खो रही है और कर्नाटक में होने वाले 15 सीटों के उपचुनाव में इससे भाजपा को लाभ होगा। येदियुरप्पा ने पत्रकारों से कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा को शिवसेना के साथ स्पष्ट बहुमत मिला है जबकि हरियाणा में भाजपा निर्दलीयों के साथ मिलकर सरकार बनाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, दो राज्यों (हरियाणा और महाराष्ट्र) में भाजपा उम्मीदों के अनुरूप सरकार बना रही है। किन्ही कारणों से हम (भाजपा) कुछ सीटों से पीछे हैं लेकिन इस चुनाव से एक बात साफ हो गई है कि कांग्रेस देश में जमीन खो रही है। यह पूछे जाने पर कि नतीजों का कर्नाटक उपचुनाव पर क्या असर पड़ेगा? येदियुरप्पा ने कहा कि ये नतीजे 15 सीटों के उपचुनाव जीतने में मददगार साबित होंगे।

17 विधायकों को अयोग्य करार ठहराए जाने की वजह से 15 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। इन सीटों के निवर्तमान विधायकों के विश्वासमत के दौरान अनुस्थित होने की वजह से कांग्रेस जद(स) सरकार गिर गई थी और भाजपा के सत्ता में आने का रास्ता साफ हुआ था।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!