कर्नाटक: एक प्राथमिक स्कूल के 60 से अधिक बच्चे अस्पताल में भर्ती

चित्रदुर्ग:
कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक प्राथमिक स्कूल के 60 से अधिक बच्चों को आज अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रों ने स्कूल में मिड-डे-मील किया था, इसके बाद उहोंने पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत की। इसके बाद उन्होंने अध्यापकों से इस बात की शिकायत की। वहीं, कुछ बच्चों को उल्टियां होना भी शुरू हो गई। जिसके बाद अध्यापकों ने सभी 60 बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इस घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस द्वारा इस घटना की जांच की जा रही है।