रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 9.5 लाख करोड़ के मार्केट कैप के साथ बनी नंबर-1 कंपनी

नई दिल्ली
देश की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने नया इतिहास रचा है। आरआईएल देश की पहली ऐसी कंपनी है जिसका मार्केट कैप 9 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में आई तेजी के चलते कंपनी का मार्केट कैप मंगलवार को 9.5 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। विशेषज्ञों के अनुसार टैरिफ बढ़ाने की खबरों के चलते सभी टेलीकॉम कंपनियों के शेयरों में तेजी आई है। इसी का असर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पर दिख रहा है।
NSE पर रिलायंस का शेयर 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ कोराबार कर रहा है। यह 1500 रुपए के ऊपर बना हुआ है। वहीं, वोडाफोन-आइडिया का शेयर 28 फीसदी उछल गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में आज 30 हजार करोड़ से ज्यादा बढ़ोत्तरी रही है। कंपनी का मार्केट कैप 924413 करोड़ रुपए पर बंद हुआ था। आज शेयर के 1508.45 रुपए पर पहुंचते ही मार्केट कैप 954424 करोड़ रुपए पर पहुंच गया यानी एक झटके में निवेशकों की दौलत में 30 हजार करोड़ की बढ़ोत्तरी हो गई।