पाक : शमशाद मिर्जा बने नए चीफ ऑफ ज्वाइंट स्टाफ

पाक : शमशाद मिर्जा बने नए चीफ ऑफ ज्वाइंट स्टाफ
Spread the love

भारत के साथ चल रहे तनाव व आर्थिक मंदहाली के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे पाकिस्तान की सेना में ब़़डा बदलाव किया गया। लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को नया चीफ ऑफ ज्वाइंट स्टाफ बनाया गया है। दो मेजर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर प्रोन्नत किए गए हैं। भारत के साथ तनाव के दौर में सेना में इन नई नियुक्तियों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मेजर जनरल अली आमिर अवान और मोहम्मद सईद को लेफ्टिनेंट जनरल बनाया गया है। अवान दूरसंचार और सूचना तकनीक मामलों के महानिरीक्षक और सईद राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, इस्लामाबाद के अध्यक्ष बनाए गए हैं।
लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद आमिर को एडजुटेंट जनरल बनाया गया है। जबकि लेफ्टिनेंट जनरल नदीम जकी मंज को रणनीतिक योजना वाली डिवीजन का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल शाहीन मजहर महमूद को मंगला कोर का कमांडर बनाया गया है जबकि लेफ्टिनेंट जनरल नौमान महमूद को पेशावर कोर का कमांडर बनाया गया है। ताजा नियुक्तियां ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के चेयरमैन जनरल जुबैर महमूद हयात के अवकाश ग्रहण से ठीक पहले हुई हैं। हयात इसी सप्ताह रिटायर होने वाले हैं। उनके स्थान पर लेफ्टिनेंट जनरल नदीम रजा को प्रधानमंत्री इमरान खान पहले ही ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी का चेयरमैन नियुक्त कर चुके हैं। नदीम रजा की नियुक्ति 27 नवंबर से प्रभावी होगी। इसी सप्ताह रिटायर होने वाले सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का कार्यकाल प्रधानमंत्री इमरान पहले ही बढ़ा चुके हैं। बाजवा अब नवंबर 2022 में रिटायर होंगे। वहीं पाकिस्तानी सेना भारतीय सीमा में सीज फायर की घटनाओं से बाज नहीं आ रही है।
पाकिस्तान की ओर से लगातार जम्मू और कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में सीज फायर का उल्लंघन किया जा रहा है। पाकिस्तान ने 25 नवंबर को देर रात पुंछ जिले के एलओसी के पास वाले ग्रामीण इलाकों में लगातार सीज फायरिंग की। इस दौरान पाकिस्तान की ओर से मोर्टार भी दागे गए। सेना के अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। पाकिस्तानी सेना के जवाब में भारतीय सेना ने भी फायरिंग की। पाकिस्तान ने अखनूर सेक्टर में फायरिंग की।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!