PM मोदी बोले-संकल्प पूरा करने के लिए दिन रात एक कर देती है BJP

झारखंड विधानसभा चुनावों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज धनबाद में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश भर में लोगों को भाजपा पर विश्वास है क्योंकि भाजपा अपने वादों पर खरी उतरती है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि बीते कुछ हफ्तों से मैंने झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा किया है, वहां का माहौल जाना है, लोगों से बात की है। उन्होंने कहा कि मैं राजनीति के अनुभव के आधार पर कहता हूं कि एक बात बिल्कुल स्पष्ट है कि पूरे झारखंड में कमल के फूल को लेकर भाजपा की डबल इंजन सरकार को लेकर अभूतपूर्व उत्साह है। पीएम मोदी ने कहा कि पूरे देश में भाजपा के प्रति इतना विश्वास क्यों है? आज पूरा हिंदुस्तान भाजपा पर क्यों विश्वास करता है? ये भरोसा इसलिए है क्योंकि भाजपा ही है जो संकल्प लने के बाद उसे सिद्ध भी करती है। भाजपा ने सिर्फ 6 महीने में दिखाया है कि संकल्प चाहे कितने भी बड़े हों, कितने भी मुश्किल हों, उन्हें पूरा करने के लिए हम दिन रात एक कर देते हैं।