मसूरी से भी नीचे पहुंचा देहरादून का तापमान : मौसम विभाग

मसूरी से भी नीचे पहुंचा देहरादून का तापमान : मौसम विभाग
Spread the love

पहाड़ों की रानी मसूरी में इन दिनों ठंड चरम पर है, लेकिन दून ने मसूरी को भी पीछे छोड़ दिया। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया, जोकि मसूरी से भी कम था। मौसम विभाग की मानें तो मौसम का तल्ख मिजाज अभी बरकरार रहेगा। आज दिनभर आंशिक बादल छाए रहेंगे और सुबह-शाम घना कोहरा परेशानी का सबब बनेगा। पूरे उत्तराखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। देहरादून और मसूरी भी इससे अछूते नहीं हैं। दून में तो ठंड से लोगों का बुरा हाल है। दो दिन से सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए हैं। उस पर बर्फीली हवाएं चल रही हैं, सो अलग। ऐसे में अधिकांश लोग दिन में घर में ही दुबके रहे। काम पडऩे पर बाहर निकले तो कपड़ों से पूरी तरह पैक होकर। गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम 11.8 और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार दून में अभी मौसम साफ होने के आसार नहीं हैं। शुक्रवार को भी आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। जबकि 21 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उधर, मसूरी के आसपास ऊंची चोटियों में हिमपात के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज दून का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 व आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दून में मौसम के मिजाज में आए बदलाव से मौसम विज्ञान केंद्र भी हैरान है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि दून के वायुमंडल में धूल के कणों की परत जमा होने से बादलों पर दबाव बढ़ा है। इससे शहर के ऊपर आसमान में कवरनुमा स्थिति बन गई है। धूप न आने के कारण यहां हवा में नमी के कण महसूस किए जा रहे हैैं। इसी से तापमान में भारी गिरावट आई है। वहीं, मसूरी में पर्याप्त हवा चलने के कारण स्थिति लगभग सामान्य है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!