श्रीधर पाटिल ने संभाला SSP जम्मू का पदभार

श्रीधर पाटिल ने संभाला SSP जम्मू का पदभार
Spread the love

जम्मू

एस.एस.पी. कठुआ के पद की जिम्मेदारी से रिलीव होने के बाद आई.पी.एस. अधिकारी (2010 बैच) श्रीधर पाटिल ने एस.एस.पी. जम्मू का पदभार संभाल लिया है। एस.एस.पी. का पदभार संभालने के बाद पाटिल ने पुलिस-पब्लिक रिश्तों को और मजबूत बनाने के साथ ही अपराध पर अंकुश लगाने तथा कानून व्यवस्था को बनाए रखने को प्राथमिकता बताया।पाटिल ने कहा कि ड्रग्स के गोरखधंधे सहित अन्य विभिन्न तरह के अपराधों पर अंकुश लगाने में जम्मू पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

उन्होंने कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जनता से सहयोग की उम्मीद करने के साथ ही पुलिस अधिकारियों को भी जनता के पुलिस पर विश्वास को और मजबूत बनाने के लिए हर संभव कदम उठाने की सलाह दी।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!