CAA का विरोध कर कैप्टन सरकार ने शरणार्थी हिंदुओं-सिखों के जख्मों पर छिड़का नमक : अश्विनी शर्मा

CAA का विरोध कर कैप्टन सरकार ने शरणार्थी हिंदुओं-सिखों के जख्मों पर छिड़का नमक : अश्विनी शर्मा
Spread the love

लुधियाना

पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर पंजाब सरकार द्वारा पारित किया गया प्रस्ताव असंवैधानिक है। ऐसा कर मुख्यमंत्री ने अराजकता पैदा करने की कोशिश की है। संविधान के अनुसार नागरिकता देने का विषय केंद्र की कार्य सूची में शामिल है न कि राज्य की सूची में। वास्तव में मुख्यमंत्री ने पड़ोसी देशों के दुखी शरणार्थी हिन्दुओं-सिखों के जख्मों पर नमक छिड़का है।

अश्विनी शर्मा ने कहा कि नई आबकारी नीति में घर-घर शराब पहुंचाने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था किए जाने का प्रबंध कर 30 दिन में पंजाब को नशा मुक्त कर देने का वायदा करने वाली सरकार देश दुनिया को क्या संदेश दे रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 600 यूनिट बिजली मुफ्त देने की बात करने वाली कांग्रेस किस मुंह से पंजाब के लोगों से 10 रुपए यूनिट बिजली का बिल वसूल रही है। प्रदेश की कैप्टन सरकार ने विधानसभा चुनाव के समय प्रदेश की जनता से किए किसी भी वायदे को पूरा नहीं किया है। हर फ्रंट पर यह सरकार बुरी तरह से फेल है। इस सरकार के विरुद्ध लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, कार्यकारिणी सदस्य सुभाष डाबर, जिला भाजपा के जतिंद्र मित्तल, राजेश्वरी गोसाईं, बॉबी जिंदल, पुष्पिंद्र सिंघल, राजीव कत्तना, सतपाल सग्गड़, सुनील मौदगिल, अंकित बत्तरा व सुमित टंडन आदि मौजूद थे।

नागरिकता संशोधन कानून को पंजाब से व्यापक जनसमर्थन दिलाने के लिए प्रदेश भाजपा ने एक नया प्लान तैयार किया है। लुधियाना में कार्यकत्र्ता सम्मेलन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा से भाजपा की टिकट पर लडऩे वाले व्यक्ति को सी.ए.ए. के समर्थन में 25 हजार मिस कॉल करवानी होगी। इस संख्या को पूर्ण करने वाले कार्यकत्र्ताओं को ही आगामी विधानसभा के चुनाव में पार्टी टिकट देने के बारे में सोचा जाएगा, जबकि जहां पार्टी चुनाव नहीं लड़ती वहां से 5 हजार मिस कॉल करवाने वाले मंडलाध्यक्ष को पार्टी अध्यक्ष ने स्वयं सम्मानित करने की घोषणा की।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!