एक हाथी के हमले में चार लोगों की मौत, 3 घायल

भुवनेश्वर
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक हाथी के हमले में चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ, जब हाथी जंगल की तरफ से भागकर आवासीय इलाके में घुस आया। इस दौरान भगदड़ में तीन लोग घायल भी हो गए। ओडिशा के प्रमुख वन संरक्षक एच. एस. उपाध्याय ने हादसे की जानकारी देते हुए कहा, ‘पुरी जिले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
खोरधा जिले मे भी दो लोगों ने जान से हाथ धो दिया, जिसके अंतर्गत भुवनेश्वर आता है। हाथी चंदका वन्यजीव अभयारण्य से आया और पुरी जिले के डेलांग इलाके की तरफ मुड़ गया। उन्होंने बताया, ‘पुरी में लोगों को हाथियों की गतिविधि के बारे में अधिक पता नहीं होता है। इस वजह से कई लोग हाथी के पास आने लगे और छूने लगे। यह भी एक वजह रही कि अधिक लोगों की मौत हो गई।