लालटेन लेकर भाजपा सरकार के विकास कार्य ढूंढ रही कांग्रेस

लालटेन लेकर भाजपा सरकार के विकास कार्य ढूंढ रही कांग्रेस
Spread the love

हल्द्वानी

आज उत्तराखंड में कांग्रेस लालटेन यात्रा के जरिए भाजपा सरकार द्वारा तीन साल में किए गए विकास कार्य खोजने लिकली। लालटेन यात्रा में राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश, प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह सहित कई कांगेस नेता व पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।।

सभी पहले एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंचे और यहां से राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नैनीताल रोड होते हुए रामलीला मैदान के लिए यात्रा निकली। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि भाजपा ने सत्ता हासिल करने के लिए जनता के सामने वादों की झड़ी लगाई थी, लेकिन तीन साल में जमीन पर एक काम नहीं हुआ।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार देवभूमि में शराब सस्ता कर नशे को बढ़ावा दे रही है। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीशचंद्र दुर्गापाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, कैलाश चंद्र पंत, हरीश पनेरु, बीना जोशी, गुरदयाल सिंह मेहरा आदि थे।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!