मीर ने दिल्ली में बढ़ी हिंसा पर केंद्र सरकार को घेरा

मीर ने दिल्ली में बढ़ी हिंसा पर केंद्र सरकार को घेरा
Spread the love

जम्मू

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जी.ए. मीर दिल्ली में जानमाल के भारी नुकसान पर दुख व्यक्त किया है। इस दौरान उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपली की। प्रदेश अध्यक्ष मीर ने जम्मू में पार्टी नेताओं के साथ मीटिंग के बाद कहा कि केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेश का प्रशासन जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक माहौल को सुविधाजनक बनाने के लिए कोई सकारात्मक कदम नहीं उठा रहा है।

केंद्र और राज्य प्रशासन को जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक गतिविधियों के लिए अनुकूल माहौल बनाना शुरू करना चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जी.ए. मीर की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिल्ली व कश्मीर के हालातों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मीर ने कहा कि दिल्ली में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के सामने हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं, यहीं नहीं अब तक हुई हिंसक झड़पों में जानमाल का भी काफी नुकसान हुआ है।

उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और फूट डालने वालों के खिलाफ सतर्कता बरतने को कहा। वहीं मीर ने आरोप लगाया कि जम्मू और कश्मीर प्रशासन आम लोगों की मांगों व समस्याओं को हल नहीं कर पा रहा है, जिसके चलते हर वर्ग के लोगों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। सरकार जम्मू-कश्मीर के युवाओं को रोजगार देने में विफल रही।

युवाओं को भाजपा ने धोखा दिया है और विश्वासघात किया है। रोजगार के अवसरों की कमी से युवा वर्ग काफी परेशान है। इसी प्रकार भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर के युवाओं को सिविल सर्विस परीक्षा में आयु सीमा पर पांच वर्ष की छूट को खत्म कर उनके साथ नाइंसाफी की है।

एस.आर.ओ.-202 भी जम्मू कश्मीर के युवाओं के लिए अन्याय है और इसे खत्म करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जम्मू क्षेत्र के सीमांत किसान के साथ भी भाजपा ने छल किया। जम्मू के सीमांत किसानों को हाल ही में बारिश से तबाह हुई धान की फसल का जो मुआवजा दिया गया, वह अपर्याप्त है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!