हरियाणा के कद्दावर नेता मांगेराम गुप्ता का निधन, जींद में ली अंतिम सांस

जींद
हरियाणा के पूर्व मंत्री व अग्रवाल समाज के नेता मांगेराम गुप्ता का निधन हो गया। वह 85 साल के थे। उन्होंने शुक्रवार सुबह जींद के गांधी नगर स्थित अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस ली। वह पिछले समय से काफी बीमार चल रहे थे। उनका चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर एक बजे बनखंड महादेव श्मशान घाट में किया गया। उनके निधन से जींद में शोक छा गया है। मांगेराम गुप्ता को कल रात ही जींद लाया गया था।
निधन की खबर के बाद उनके निवास स्थान पर नेताओं और लोगों का तांता लग गया। लोग उनके अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मांगेराम गुप्ता चार बार विधायक रहे और तीन बार हरियाणा के मंत्री रहे। वह भजनलाल सरकार में स्थानीय निकाय मंत्री और वित्त मंत्री रहे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार में वह परिवहन व शिक्षा मंत्री रहे। जींद क्षेत्र और हरियाणा की राजनीति में मागेराम गुप्ता का महत्वपूर्ण स्थान था।