गढ़चिरौली के नक्सल प्रभावित इलाकों में महिला टुकडिय़ों की तैनाती

गढ़चिरौली के नक्सल प्रभावित इलाकों में महिला टुकडिय़ों की तैनाती
Spread the love

गढ़चिरौली

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली पुलिस की महिला टुकडिय़ों को इस क्षेत्र के नक्सल प्रभावित चौकियों पर तैनात किया गया है। एसपी शैलेश बलकवड़े के बताया कि हमारे पास महिलाओं के 30 प्रतिशत आरक्षण है लेकिन स्थानीय लोग ही इसका प्रयोग कर सकते हैं। इन महिलाओं की तैनाती आंतरिक पदों पर की गयी है। ये लंबी और छोटी सीमाओं पर गश्त लगाती हैं और संचालन करती हैं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में खूंखार नक्सली विलास उर्फ दसरु कोल्हा ने गढ़चिरौली पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। इस मामले को महाराष्ट्र पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा गया था।

दरअसल विलास कोल्हा उत्तर गढ़चिरौली विभाग का कमांडर इन चीफ था। जिले में होने वाली हिंसक घटनाओं केलिए कोल्हा को जिम्मेदारा माना गया था। ज्ञात हो कि विलास कोल्हा पर 147 मामले दर्ज हैं। जिसमें से 30 मामल हत्या के थे और 40 पुलिस मुठभेड़ के थे। कोल्हा पर दो राज्यों से 20 लाख इनाम की भी घोषणा की थी। हत्तीगोटा भुसुरंग विस्फोट में विलास कोल्हा का हाथ था जिसमें 29 जवान शहीद हुए थे।

महाराष्ट्र सरकार ने विलास कोल्हा पर साढ़े आठ लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी। गढ़चिरौली पुलिस को पिछले साल से नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने में कामयाबी मिली है। अबुजमाड सहित नक्सली केंद्र रहे विभिन्न क्षेत्रों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। एक साल में नक्सलियों के चार डिवीजन कमेटी सदस्य समेत 2 कमांडर और 2 उपकमांडर सहित 26 सक्रिय नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!