पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, राजस्व पटवारियों के 1090 पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू

चंडीगढ़
पंजाब सरकार ने राजस्व विभाग में 1090 राजस्व पटवारियों के पदों को भरने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने बताया कि जनरल वर्ग के लिए 406, जनरल वर्ग के आर्थिक तौर पर पिछड़े वर्ग के लिए 117, अनुसूचित जातियों के अधीन बी.एम. के लिए 117, एस.सी (आर.ओ.) के लिए 91, बैकवर्ड क्लासिज के लिए 114 पद भरे जाएंगे।
इसी तरह पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित पदों में जनरल वर्ग के लिए 93, अनुसूचित जातियों के अधीन बी.एम. के लिए 27, एस.सी (आर.ओ.) के लिए 26, बैकवर्ड क्लासिज के लिए 21 पद भरे जाएंगे। कांगड़ ने बताया कि खेल कोटे अधीन जनरल वर्ग के लिए 20, अनुसूचित जातियों अधीन बी.एम. के लिए 10, एस. सी(आर. ओ.) के लिए 6 पद भरे जाएंगे।
इसके अलावा फ्रीडम फाइटर कोटे अधीन 13 पद भरे जाएंगे। यह पद माल विभाग में पे स्केल 10300 -34800 3200 ग्रेड पे अधीन भरे जाएंगी। इस भर्ती को जल्द पूरा करने के लिए पंजाब अधीन सेवाएं बोर्ड को कहा गया है।