कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट , पेट्रोल 2.69 रुपए हुआ सस्ता

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट , पेट्रोल 2.69 रुपए हुआ सस्ता
Spread the love

नई दिल्ली

कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में कच्चे तेल के दामों में भारी कमी आने के कारण पेट्रोल और डीजल के दामों पर भी इसका असर पड़ा है। होली के बाद बुधवार को दिल्लीवालों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल सस्ता हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल के 2 रुपए 69 पैसे सस्ता हुआ इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 70.29 रुपए हुए। वहीं डीजल 2 रुपए 33 पैसे सस्ता हुआ है और यह अब 63.01 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल 1.15 रुपए तो डीजल के दामों में 1.02 रुपए की कटौती की गई थी। बता दें सऊदी अरब और रूस के बीच तेल बाजार में कीमत युद्ध (मूल्य घटाने की होड़) छिड़ने से सोमवार को कच्चा तेल अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार में 31 प्रतिशत तक टूट गया था। दोनों के बीच छिड़े कीमत युद्ध का भारत को वित्तीय लाभ हो सकता है क्योंकि देश पेट्रोलियम ईंधन के लिए बड़ी सीमा तक आयात पर निर्भर करता है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!