मौसम में फिर आया बदलाव, आज और आने वाले दिनों में बारिश की संभावना

जालंधर
पंजाब और हरियाणा में तेज धूप के बाद मौसम में एक बार फिर बदलाव आने लगा है। आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए होने के साथ-साथ तेज और ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज और आने वाले कुछ दिनों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।
पहले भी बारिश के कारण फसलों को बहुत नुकसान पहुंचा है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार यह बारिश गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक है। यदि ओलावृष्टि हुई तो फसल को बहुत नुकसान पहुंचेगा। बादल छाए होने के कारण आज तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।