गुजरात राज्य की तर्ज पर दानह में सस्ता अनाज प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए केन्द्रीय राज्यमंत्री रावसाहेब दादाराव दानवे ने बुलाई बैठक

गुजरात राज्य की तर्ज पर दानह में सस्ता अनाज प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए केन्द्रीय राज्यमंत्री रावसाहेब दादाराव दानवे ने बुलाई बैठक
Spread the love
  • दादरा नगर हवेली के सांसद मोहन डेलकर ने बैठक में लिय हिस्सा
  • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, गुजरात के वरिष्ठ अधिकारी एवं दानह प्रशासन के सचिव रहे मौजूद
  • गुजरात राज्य की तर्ज पर सस्ता अनाज देने के साथ शक्कर, दाल, नमक एवं रिफाइंड तेल देने पर हुई विस्तृत चर्चा
  • मंत्री रावसाहेब दादाराव दानवे ने तत्कालिक प्रस्ताव बनाने का दिया आदेश

सिलवासा।

भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के केन्द्रीय राज्यमंत्री रावसाहेब दादाराव दानवे ने आज दादरा नगर हवेली प्रदेश में गुजरात राज्य की तर्ज पर सस्ता अनाज मिले इसी के चलते बैठक बुलाई। इस बैठक में दादरा नगर हवेली सांसद मोहन डेलकर को खास आमंत्रित किया गया था। ताकि अनाज वितरण के महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा हो सके। गेंहू, चावल के साथ गुजरात राज्य में शक्कर, दाल, नमक एवं रिफाइंड तेल समेत का सामान दादरा नगर हवेली में किस तरह वितरित किये जा सके इसके लिए गुजरात राज्य से संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके साथ ही दादरा नगर हवेली के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह बैठक करीब दो घंटे तक चली। बैठक दौरान राज्यमंत्री दानवे ने गुजरात राज्य में लागू सस्ता अनाज प्रणाली योजना को समझा और  गुजरात सरकार की सराहना की। साथ ही इस प्रस्ताव को दादरा नगर हवेली में लागू करने एवं जल्द पर अमलीकरण के लिए निर्देश दिए। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के लागू होने से दादरा नगर हवेली के लोगों खास करके आदिवासी समाज को कुपोषण जैसी भयानक बीमारी से मुक्ति दिलाई जा सकती है।

सांसद मोहन डेलकर ने बैठक में आमंत्रित करने के लिए केन्द्रीय राज्यमंत्री रावसाहेब दादाराव दानवे का आभार व्यक्त किया। साथ ही गुजरात राज्य की तर्ज पर सस्ता अनाज के साथ अन्य वस्तुएं प्रदेश में जल्द बांटी जाएं इसके लिए भारत सरकार एवं दानह प्रशासन से आग्रह किया। दादरा नगर हवेली में इस योजना के प्रस्ताव को बनाने के लिए केन्द्र सरकार सूचित करे, फिर बैठक बुलाई जायेगी ऐसा निर्णय लिया गया।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!