भाजपा को सदबुद्धि देने कांग्रेस का यज्ञ

भाजपा को सदबुद्धि देने कांग्रेस का यज्ञ
Spread the love

बेंगलुरु में मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को कांग्रेस के 16 बंधक विधायकों से मिलने नहीं देने एवं पुलिस ज्यादती के साथ दिग्विजय सिंह एवं मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रियों। विधायकों को गिरफ्तार करने के विरोध में कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता वीरेन्द्र गौर ने अन्न त्याग कर अनशन शुरू कर दिया था । बेंगलुरु में दिग्विजय सिंह को गौर की अनशन की जानकारी मिलते ही उन्होंने बेंगलुरु से आज 2.2 बजे दोपहर में संदेश दिया कि अनशन समाप्त करें।

मगर वीरेन्द्र गौर ने अपना अनशन यथावत रखा। जिसके उपरांत दिग्विजय सिंह ने अपरान्ह 4.53 बजे बेंगलुरु से मोबाइल पर वीरेन्द्र गौर से कहा कि हमने अनशन तोड़ दिया है। दिग्विजय सिंह के निर्देश पर वीरेन्द्र गौर ने अपना अनशन मुकुल पुरोहित एवं राजकुमार पचौरी द्वारा जूस पिलाने के साथ समाप्त कर दिया है।

उधर बेंगलुरु में राज्यसभा प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को कांग्रेस विधायकों को बोट मांगने के लिए कांग्रेस विधायकों से नहीं मिलने देने पर लोकतंत्र पर खतरा बताते हुए भारत  निर्वाचन आयोग से चुनाव प्रचार करने से रोकने पर हस्तक्षेप की मांग करते हुए भाजपा को सदबुद्धि देने के लिए संभागीय प्रवक्ता वीरेन्द्र गौर ने मकरोनिया स्थित श्रीराम दरबार मंदिर में सदबुद्धि यज्ञ किया गया है। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने मोदी, शाह के इशारे पर कर्नाटक सरकार द्वारा कांग्रेस के विधायकों को बंदी बनाए जाने की आलोचना करते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा कमलनाथ सरकार को धन बल , छलकपट कर सरकार को गिराने की कोशिशों को देश में प्रजातंत्र को खतरा बताया है।

सदबुद्धि यज्ञ में वीरेन्द्र गौर अजीत सिंह ठाकुर भैसा,राजकुमार पचौरी, शारदा खटीक, मुकुल पुरोहित, शिवकुमार तिवारी,लोकेश तिवारी,सतेन्द्र दुबे, श्रीकांत गोस्वामी, दीपेन्द्र गौर, निखिल ठाकुर, रोहित पटैल सहित बडी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!