जब तक देव गुरू और धर्म के प्रति मन में शुभ भाव प्रकट नही होगे तब तक आत्मा का उत्थान नही : साध्वी अर्हतप्रियाश्रीजी

जब तक देव गुरू और धर्म के प्रति मन में शुभ भाव प्रकट नही होगे तब तक आत्मा का उत्थान नही : साध्वी अर्हतप्रियाश्रीजी
Spread the love

कुशलगढ़ – जब तक देव गुरू और धर्म के प्रति मन में शुभ भाव प्रकट नही होगे तब तक आत्मा का उत्थान नही होगा। मन में शुभ भावो की वृद्वि के लिएं मैत्री भाव आना आवश्यक है। उक्त बात पुण्य सम्राट जयंतसेन सूरीश्वरजी महाराजा, गच्छाधिपति नित्यसेंसुरीजी महाराज एवं जयरत्नसेनसुरी जी महाराजा की आज्ञानुवर्ती साध्वी अविचंल दृष्टाश्रीजी ओर निपुणकलाश्रीजी की सुशिष्या साध्वी अर्हतप्रिया श्रीजी आदि ठाना 3 का गुरुवार को नगर में मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर यहा राज राजेन्द्र जंयत आराधना भवन में आयोजित धर्मसभा में उपस्थित जनसमुदाय से कही।

उन्होंने कहा कि पर से स्व में रमण करने का, परमात्मा के नजदीक जाने का ओर दर्शन ज्ञान चारित्र का महोत्सव मनाने का पर्व चातुर्मास है। सभी जैन संत जीवो की विराधना से बचने के लिए चार माह एक स्थान पर निवास करते है इसलिए अधिक से अधिक धर्माराधना कर मानव जीवन को सार्थक बनाए।धर्मसभा से पूर्व मंगलाचरण व गुरूवंदन हुआ। इसके बाद बालिका एवं महिला परिषद के सदस्यो ने स्वागत गीत ओर मंगलाचरण नृत्य प्रस्तुत किया।

स्वागत उदबोधन मूर्तिपूजक संघ अध्यक्ष संघवी कमलेश कावड़िया ओर वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ संरक्षक रजनीकान्त खाब्या ने दिया। समारोह में सूरत से आई महिला परिषद की राष्ट्रीय सहमंत्री ओर साध्वी समदृष्टा श्रीजी की सांसारिक बेटी आशिता बहन,महिला परिषद की कोषाध्यक्ष सुनीता चोपड़ा,प्रियांशी कावड़िया, तरुण परिषद सचिव राज चण्डालिया, बालक विहान बंम, दीपिका खाब्या, श्रद्धा चण्डालिया आदि ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर संघ उपाध्यक्ष रमेश गादियां, मुकेश लुणावत,जंयतिलाल चण्डालीया,पारस मेहता, पारस सेठिया, पथिक मेहता, निलेश चण्डालीया,मनोज नाहटा,जिनेन्द्र सेठिया, अनिल धारीवाल, ललित गोलेछा, पवन गादिया, अशोक श्रीमार, सहित नवयुवक परिषद, महिला परिषद, बालिका परिषद ओर तरुण परिषद के सदस्य मौजूद थे।

साध्वी मण्डल का हुआ भव्य मंगल प्रवेश-विधायक, नगरपालिका अध्यक्ष , उपाध्यक्ष ओर पूर्व संसदीय सचिव ने की अगवानी नगर के थांदला रोड़ स्थित पार्श्व पेट्रोल पंप से साध्वी अर्हत प्रियाश्रीजी, निर्मोहदृष्टाश्रीजी व साध्वी समदृष्टाश्रीजी का नगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इससे पूर्व विधायक रमिला खड़िया, पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर, नगर पालिका अध्यक्ष बबलु मईड़ा, उपाध्यक्ष नितेश बैरागी ने उनकी अगवानी की। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली जिसमे महिला परिषद की महिला एक जैसे परिधान में सिर पर कलश धारण कर चल रही थी। शोभायात्रा में दादा गुरुदेव के पट्ट के समाजजनो ने जगह-जगह गहुली बनाकर दर्शन वंदन किये।।

शोभायात्रा थांदला रोड से प्रारम्भ होकर सुभाष मार्ग, गांधी मार्ग, नेहरू मार्ग सरदार पटेल मार्ग होती हुई गांधी चौक स्थित केशरियानाथ जैन मंदिर पहुॅचकर धर्मसभा में तब्दील हुई। संचालन पंकज लुणावत ने किया और आभार चातुर्मास कमेटी अध्यक्ष प्रकाश चण्डालिया ने माना। समारोह में साध्वीभगवंत के सांसारिक माता पिता बसन्त भाई, कंचन् बेन, संसारिक भाई विपुल भाई ,आशिता बहन,नातिन व्रज भाई और नवकारसी के लाभार्थी समरथमल नाहटा का श्रीसंघ की ओर से बहुमान किया गया। प्रभावना कमलकांत मेहता परिवार ओर बाहर से आये अतिथियों द्वारा वितरित की गई।

अरुण जोशी (कुशलगढ़)

IMG-20210715-WA0033.jpg

Admin

Arunkumar Joshi

9909969099
Right Click Disabled!