महिलाएं सेक्स लाइफ में नहीं हो पातीं संतुष्ट

महिलाएं सेक्स लाइफ में नहीं हो पातीं संतुष्ट
Spread the love

रिलेशनशिप में सेक्स भी अहम भूमिका निभाता है। लेकिन कई मामलों में महिलाएं अपनी सेक्शुअल लाइफ से संतुष्ट नहीं होती दिखती हैं। इस बारे में वे खुलकर बात करने से हिचकिचाती हैं लेकिन यह उन्हें अंदर से बुरी तरह फ्रस्टेट कर देता है। आखिर क्या हैं वो कारण जो महिला की सेक्स लाइफ को असंतुष्ट बना सकता है ? महिला को अगर रिश्ते में आपका उसके प्रति प्यार, स्नेह और सम्मान का एहसास नहीं होगा तो उसका लगाव तेजी से कम होता जाएगा। ऐसी स्थिति में फिजिकल इंटिमेसी के बारे में वे सोच भी नहीं सकती हैं। अगर वे इन्वॉल्व हो भी जाएं तो वे इसे बिल्कुल भी इंजॉय नहीं करेंगीं।

सेक्स लाइफ बोरिंग हो जाना या फिर इंटिमेसी में प्यार व किसी तरह का इमोशन फील न करना महिला को इमोशनली दूर कर देता है। अगर पार्टनर के साथ सिर्फ फिजिकल संतुष्टि के लिए सेक्स में इन्वॉल्व हो रहे हैं तो यकीन मानिए उन्हें इसका अहसास हो ही जाएगा। ऐसा होने पर महिलाएं इमोशनली और फिजिकल इंटिमेसी से दूरी बनाने लगती हैं। ज्यादातर महिलाएं अपने पार्टनर को यह बताने में सहज महसूस नहीं करतीं कि यौन संबंध के दौरान उन्हें कौन सी चीज पसंद है और कौन सी नहीं। यह चीज उनके प्लेजर और ऑर्गेज्म फील करने में आड़े आती है, जो फ्रस्टेशन का कारण बन सकती है।

13.jpg

Admin

Vinod Meghani

9909969099
Right Click Disabled!