मीराबाई चानू का नाम अब अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजा

मीराबाई चानू का नाम अब अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजा
Spread the love

देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार ‘खेल रत्न’ से सम्मानित हो चुकीं भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू का नाम अब अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजा गया है। भारतीय भारोत्तोलन महासंघ ने पूर्व विश्व चैंपियन मीराबाई के नाम की सिफारिश की है। हालांकि आम तौर पर ऐसा नहीं होता है कि खेल रत्न के बाद अर्जुन अवॉर्ड दिया जाए लेकिन महासंघ ने यह कदम उठाया है।

साल 2017 में विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली मीराबाई को साल 2018 में ही खेल रत्न से नावाजा जा चुका है. विश्व स्तर पर तिरंगा लहरा चुकी चानू ने कहा कि अर्जुन अवॉर्ड के साथ एक सम्मान जुड़ा है और खेल रत्न के बाद भी इसे स्वीकार करने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा, ‘मुझे पता है कि खेल रत्न सर्वोच्च पुरस्कार है लेकिन मुझे पहले अर्जुन पुरस्कार नहीं मिला और मुझे वह भी चाहिए। कई बार आपको सब चाहिए होता है। खिलाड़ियों का अर्जुन पुरस्कार से खास लगाव होता है।’उन्होंने कहा, ‘मैने 2018 में भी अर्जुन पुरस्कार और खेल रत्न दोनों के लिए आवेदन भेजे थे।’ भारोत्तोलन महासंघ के महासचिव ने कहा कि खेल रत्न पा चुके खिलाड़ी का भी अर्जुन पुरस्कार के लिए नामांकन किया जा सकता है।

महासंघ ने चानू के अलावा भारोत्तोलक रागाला वेंकट राहुल और पूनम यादव के नाम भी इस पुरस्कार के लिए भेजे हैं। जूनियर सर्किट पर कई पदक जीत चुके राहुल ने राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में दो स्वर्ण और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण जीता था। दूसरी ओर पूनम ने राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में दो स्वर्ण और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में पीला तमगा अपने नाम किया था। भारोत्तोलन में आखिरी बार अर्जुन अवॉर्ड सतीश शिवलिंगम को 2015 में मिला था।

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!