अपने आवास, प्रतिष्ठान, कार्यालय में मास्क नही तो प्रवेश नही के पोस्टर लगावे -उपखंड अधिकारी पंड्या

कुशलगढ़ उपखंड अधिकारी वीज्येश पंड्या ने बताया कि पिछले दिनों की कोरोना रिपोर्ट को एक शुभ संकेत के रूप में देखा जा सकता है। न केवल बाँसवाड़ा में अपितु कुशलगढ़ में हर दिन संक्रमितों की संख्या में कमी आती जा रही है। पिछले पखवाड़े में हर दिन 10-12 की संख्या में रोज संक्रमित आते थे। किसी वार्ड में पूरी गली तो किसी गली में पूरा घर। लेकिन सुकून से पिछले कुछ दिनों की रिपोर्ट से महज इक्का दुक्का लोग पॉजिटिव आ रहे है। उसमें भी वही आ रहे है जिनके परिवार में पहले से ही कोई संक्रमित हो।
कल की रिपोर्ट में तो एक भी नाम नही था। यह एक शुभ संकेत है। साथ ही सजगता का प्रतीक भी। हमे न केवल खुद को सजग होना है, अपितु अपने आस पास के लोगो को भी सज़ग करना है। फिलहाल खुद के द्वारा की गई सजगता ही बचाव का काम करेगी। इस हेतु *मास्क पहने रखे, कम से कम 5-6 फिट की दूरी रखे और यथासम्भव बाहरी संपर्क से बचे।
अपने आवास, प्रतिष्ठान, कार्यालय में *No Mask – No Entry* * मास्क नही तो प्रवेश/बेचान नही* के पोस्टर लगाए। सभी व्यापारिक बंधु अपने यहां आने वाले ग्राहकों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करे। उनके वहम दूर कर मास्क के फायदे समझाए। प्रशासन जन आंदोलन को जनता तक ले जाना चाहता है। जितना वृहद संपर्क आप व्यापारिक बंधुओ का होता है उससे प्रशासन भी अपनी पहुँच नही बना पाता। इसलिए आप भी *कोरोना-वारियर्स* बने।
कुछ माह की सजगता कुशलगढ़ को बचा सकती है। मास्क कोई शर्म नही है, बल्कि कर्म है। मास्क कोई बोझ नही, बल्कि एक सोच है। मास्क कोई वहम नही, बल्कि अहम है। अगर कुछ समय के लिए हमने इसे मिशन बना लिया तो न कभी लॉक-डाउन की जरूरत पड़ेगी, न कभी वैक्सीन की जरूरत महसूस होगी। मास्क को जन-जागरूकता का प्रतीक बना जन आंदोलन को सफल बनायें। हमे मास्क पहनने रहना है क्योंकि कोरॉना को हराना है।
कुशलगढ़ अरुण जोशी