लखनऊ: प्रत्यक्ष कर भवन का उद्घाटन

लखनऊ: प्रत्यक्ष कर भवन का उद्घाटन
Spread the love

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रदेश में तेजी से हो रहे विकास कार्यों की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि यूपी में आयकर रिटर्न भरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। पिछले पांच वर्षों में छह गुना वृद्धि हुई है। टैक्स कलेक्शन भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि राजस्व बढ़ता है तो विकास व कल्याणकारी योजनाओं पर खर्च बढ़ाने में मदद मिलती है। यूपी को केन्द्र सरकार से केंद्रीय करों में हिस्सेदारी की जो धनराशि आगामी मार्च में मिलने वाली थी, उसे हमने अभी जारी कर दिया है, जिससे कि प्रदेश में अब स्थापना परियोजनाओं में बाधा न आए। यूपी को इससे 17056.66 करोड़ रुपये एकमुश्त मिल गए हैं।

वित्त मंत्री निर्मला शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ आयकर विभाग के अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नवनिर्मित कार्यालय ‘प्रत्यक्ष कर भवन’ का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रही थीं। निर्मला ने कहा कि यूपी में टैक्स कलेक्शन तेजी से बढ़ा है। यूपी ईस्ट में 21.83 लाख लोगों ने 31 मार्च 2021 तक रिटर्न फाइल किया है। 1.63 लाख नए लोग जुड़े हैं। 2016 में 3.80 लाख लोगों ने रिटर्न फाइल किया था। इन पांच वर्षों में छह गुना रिटर्न बढ़ा है। उन्होंने कहा कि टैक्स वसूली का काम उस मधुमक्खी की तरह होना चाहिए जो बिना फूल को नुकसान पहुंचाए शहद निकाल लेती है।

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!