दिसंबर में विर्निमाण गतिविधियों में आई गिरावट

दिसंबर में विर्निमाण गतिविधियों में आई गिरावट
Spread the love

साल 2021 के आखिरी महीने में देश की विर्निमाण गतिविधियों में गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले नवंबर में इस क्षेत्र में सुधार देखा गया था। दिसंबर में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए पीएमआई इंडेक्स कम होकर 55.5 के स्तर पर आ गया है।

 

आईएचएस मार्केट इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अक्तूबर के 55.9 से बढ़कर नवंबर में 57.6 के स्तर पर पहुंच गया था। यह इस क्षेत्र में दस महीनों के भीतर सबसे मजबूत सुधार का संकेत है। गौरतलब है कि पीएमआई इंडेक्स के 50 से ऊपर होना सकारात्मक, जबकि 50 से नीचे रहने पर इसे नकारात्मक माना जाता है। जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार रिपोर्ट में कहा गया है कि नए ऑर्डर और बिक्री में कमजोरी के कारण विर्निमाण क्षेत्र के पीएम इंडेक्स में गिरावट आई है।

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!