लता मंगेशकर के निधन से खेल जगत में शोक की लहर

लता मंगेशकर के निधन से खेल जगत में शोक की लहर
Spread the love

भारत रत्न और स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन से पूरे देश में शोक की लहर फैली हुई है। देश में दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। कई खिलाड़ियों ने लता जी के निधन पर दुख जताया है। विराट कोहली, पीटी उषा, वीरेन्द्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण और आकाश चोपड़ा जैसे खिलाड़ियों ने लता जी के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है। क्रिकेट के खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर लता जी के सबसे करीब थे। सचिन उन्हें अपनी मां का दर्जा देते थे। लता जी का निधन सचिन के लिए व्यक्तिगत तौर पर भी बड़ी क्षति है।

लता जी ने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। लंबे समय से उनका स्वास्थ्य खराब था। लगभग 29 दिनों से उनका इलाज चल रहा था। वसंत पंचमी के दिन उनकी हालत नाजुक हो गई थी। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। छह फरवरी की सुबह आठ बजे के करीब उनका निधन हो गया।

एथलीट पीटी उषा ने लता मंगेशकर ने निधन पर दुख जताते हुए लिखा “भारत रत्न लता मंगेशकर दीदी के निधन से आज एक युग का अंत हो गया। हम सब उनकी सुरीली आवाज सुनते हुए बड़े हुए हैं उनकी आवाज हमारे जीवन में हमेशा गूंजती रहेगी। ओम शांति”
Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!