देश के विदेशी मुद्रा भंडार में सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट
Spread the love

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से मुहैया कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, एक अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह में यह 11.17 अरब डॉलर कम होकर 606.47 अरब डॉलर रह गया। यह किसी भी सप्ताह में रिकॉर्ड गिरावट है। इससे पहले 25 मार्च को समाप्त सप्ताह में इसमें 2.03 अरब डॉलर की कीम आई थी।

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते पैदा हुए हालातों के दबाव के कारण देश के विदेशी मुद्रा भंडार में अब तक की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई है। बीती एक अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह में यह 11.17 अरब डॉलर कम होकर 606.47 अरब डॉलर रह गया। यह किसी भी सप्ताह में रिकॉर्ड गिरावट है।

गौरतलब है कि इससे पहले 25 मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.03 अरब डॉलर घटकर 617.64 अरब डॉलर रहा था। जबकि, 18 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में यह 2.597 अरब डॉलर घटकर 619.67 अरब डॉलर और 11 मार्च को समाप्त सप्ताह में 9.64 अरब डॉलर घटकर 622.27 अरब डॉलर रह गया था। यानी आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए, तो देश के विदेशी मुद्रा भंडार में एक महीने के भीतर ही दो बार बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!