ऊंचाहार विधायक डॉ मनोज कुमार पांडे ने किया योजनाओं का लोकापर्ण

महराजगंज रायबरेली। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा पूरे प्रदेश में पूर्व की सपा सरकार में अनेकों विकास कार्य कराए गए थे जिनमें शिक्षा व्यवस्था प्रथम स्थान पर थी। गरीब और नौनिहाल बच्चों को ध्यान में रखकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निशुल्क शिक्षा, कपड़े तथा मध्यान भोजन जैसी अनेकों योजनाएं चलाकर क्षेत्र को विकास की सौगात दी थी। यह उद्गार महराजगंज तहसील क्षेत्र के ओशाह गांव में प्राथमिक विद्यालय तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 12 लाख रुपए की योजनाओं का लोकार्पण करने के उपरांत पूर्व कैबिनेट मंत्री व मौजूदा ऊंचाहार विधायक डॉ मनोज कुमार पांडे मीडिया के समक्ष व्यक्त कर रहे थे। आपको बता दें कि, विकास खंड क्षेत्र शिवगढ़ के ओसाह गांव में राजकीय बालिका विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान सुनीता त्रिवेदी के अथक प्रयासों से इंटरलॉकिंग विद्यालय की मरम्मत तथा बाउंड्री वाल का कार्य 12 लाख रुपए की लागत से कराया गया था। जिसके लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे पूर्व मंत्री व ऊंचाहार विधायक मनोज पांडे ने उपर्युक्त योजनाओं का लोकार्पण कर क्षेत्र को नई सौगात दी है। तो वही दोनों विद्यालय प्रांगणों में सैकड़ों वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम को भी संपन्न कराया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरांत विधायक मनोज कुमार पांडे ने कहा कि, पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए वृक्षारोपण का होना नितांत आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि, सभी लोग अपने-अपने घरों के सामने या अपने अपने बागीचे में पांच पेड़ अवश्य लगाएं जिससे कि, वृक्षारोपण के तहत पर्यावरण संतुलित रहे।
समाजवादी पार्टी की बदौलत आज शिवगढ़ की ओसाह ग्राम सभा रायबरेली जिले में विकास रुपी ग्राम सभा के रूप में जानी जाती है।