लीबिया के तट पर नाव डूबने के बाद करीब 150 प्रवासी लापता

लीबिया के तट पर नाव डूबने के बाद करीब 150 प्रवासी लापता
Spread the love

लीबिया के तट पर नाव डूबने के बाद करीब 150 प्रवासियों का कुछ पता नहीं चला है। प्रवासियों के अंतरराष्ट्रीय संगठन (आईओएम) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। लीबिया में आईओएम के प्रवक्ता सफा महिली ने कहा कि खोम्स शहर के तट पर यह घटना हुई। यह शहर राजधानी त्रिपोली से करीब 100 किलोमीटर दूर है। लीबियाई तटरक्षक बल ने करीब 145 प्रवासियों को बचा लिया। इन प्रवासियों ने बताया कि नाव डूबने के बाद करीब 150 लोग लापता है। नाव डूबने की प्रमुख वजह क्षमता से अधिक यात्रियों के सवार होने को बताया जा रहा है। भूमध्य सागर में प्रवासियों के नाव डूबने का यह अभी तक का सबसे बड़ा हादसा माना जा रहा है। नाव यूरोपीय देश की ओर बढ़ रही थी, लेकिन अचानक संतुलन बिगड़ने के बाद डूब गई। हादसा खोम्स शहर के पास ही हुआ जिसके कारण स्थानीय मछुआरों और तटरक्षक दल के सदस्यों ने काफी लोगों को बचा लिया। इसी तरह का एक हादसा मई में ट्यूनिशिया के पास भी हुआ था जब नाव डूबने से करीब 65 प्रवासियों की मौत हो गई थी। यूरोप पहुंचने के लिए भूमध्य सागर के रास्ते होकर हर साल हजारों प्रवासी यूरोप के अलग-अलग देशों में पहुंचते हैं। हालांकि, इटली की सख्त नीतियों के कारण प्रवासियों की संख्या में पिछले 1 वर्ष में काफी कमी दर्ज की गई है। विभिन्न एनजीओ की मदद से यूरोप आनेवाली नावों के मार्ग को इटली ने पूरी तरह से बंद कर दिया है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!