फर्जी CBI का भंडाफोड़, फर्जी अधिकारीको पुलिस ने किया गिरफ्तार

फर्जी CBI का भंडाफोड़, फर्जी अधिकारीको पुलिस ने किया गिरफ्तार
Spread the love

नैनीताल
उत्तराखंड के नैनीताल में सीबीआई के दो फर्जी अधिकारी पकड़े गए हैं। दोनों आरोपी सीबीआई के नाम पर दबदबा और सांठगांठ कर बड़ा खेल खेलने की फिराक में थे। पुलिस ने इससे पहले ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है। मल्लीताल थाने के प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि दोनों नैनीताल के चाटर्नालाज क्षेत्र में रह रहे थे। इन्होंने सीबीआई के फर्जी अधिकारी के तौर पर इलाके में अपना दबदबा बनाया हुआ था। जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने उन पर निगाह रखनी शुरू कर दी थी। पुलिस ने इनके ठिकाने पर दबिश दी तो इनसे चौंकाने वाले तथ्य बरामद हुए। दोनों आरोपियों के नाम मोहम्मद आसिफ पुत्र मो. यासिन और उसैद पासा पुत्र अकरम है। इन दोनों ने पहले सीबीआई के नाम पर पुलिस पर रौब जमाना चाहा, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद दोनों टूट गए। पुलिस को सीबीआई और कस्टम के नाम से कुछ फर्जी दस्तावेज मिले हैं। सिंह ने बताया कि उसैद पासा के नाम से सीबीआई के पुलिस महानिरीक्षक का फर्जी पहचान पत्र पाया गया है। साथ ही एक नकली वाकी टाकी सेट भी बरामद किया गया है। सीबीआई भी इनसे पूछताछ कर सकती है। खुफिया विभाग की टीम इनसे पूछताछ कर चुकी हैं। एजेंसियां इनसे पता लगाने में जुटी हैं कि ये किसी बड़ी साजिश के हिस्सा तो नहीं हैं। फिलहाल इनके खिलाफ भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 109, 419, 467, 468, 471 व 120बी में मामला दर्ज किया गया है। इन्हें आज अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!