बस्तर में हुई झमझम बारिश, अगले 48 घंटे के लिए यलो अलर्ट जारी

बस्तर में हुई झमझम बारिश, अगले 48 घंटे के लिए यलो अलर्ट जारी
Spread the love

प्रदेश में इन दिनों द्रोणिका और चक्रवात की मेहरबानी बरकरार है। यही कारण है कि बस्तर, सरगुजा संभाग में अच्छी बारिश हो रही है। बास्तानार, कोंटा में तो 10 सेंटीमीटर से अधिक बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया है। यानी खबर अच्छी है, बरसात जारी रहेगी। हालांकि रायपुर में छिटपुट बारिश हो रही है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तरी ओडिशा और लगे हुए झारखंड पर बना हुआ है, जो चक्रवात के साथ 07.6 किमी की ऊंचाई पर है। एक अन्य द्रोणिका दक्षिण हरियाणा से उत्तरी छत्तीसगढ़ तक बना हुआ है। यह लगातार प्रभावी रहेगा और अच्छी बारिश करवाकर ही गुजरेगा। इसके बाद भी एक सिस्टम बन रहा है जो एक, दो और तीन अगस्त तक सक्रिय रहेगा। इससे बारिश की जो कमी है वह घटना का अनुमान है। शनिवार को रायपुर में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन बरसने वाले बादल बने हुए थे। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक प्रदेश के 18 जिलों में बरसात औसत से काफी कम हुई है। पूर्व में बरसात न होने के कारण औसत बारिश के आंकड़े काफी नीचे चले गए थे, अब जो बारिश हो रही है वह भरपाई कर रही है। इसलिए आंकड़ों में सुधार में समय लगेगा। वर्तमान में प्रदेश में कुल 406.9 मिमी बारिश हुई, जबकि औसत आंकड़े 510 मिमी हैं।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!