शिक्षक पर शिक्षिका से दुष्कर्म का आरोप, शिक्षक गिरफ्तार

शिक्षक पर शिक्षिका से दुष्कर्म का आरोप, शिक्षक गिरफ्तार
Spread the love

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक शिक्षक पर शिक्षिका से रेप करने का आरोप लगा है। शिक्षिका की शिकायत पर आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायालय के रास्ते जेल दाखिल कर दिया गया है। गरियाबंद की देवभोग पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है। आरोपी राजनांदगांव जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक देवभोग के बालक हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ मोनिस चंदेल पर एक शिक्षिका से रेप का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता शिक्षिका ने गरियाबंद के रजिम थाना क्षेत्र में अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का होने की वजह से वहां की पुलिस को मामला ट्रांसफर किया गया। इसके बाद पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। देवभोग पुलिस थाना के प्रभारी सत्येन्द्र श्याम ने बताया कि देवभोग के एक शासकीय स्कूल में पदस्थ मोनिस चंदेल के खिलाफ राजिम थाने में शिकायत की गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ जबरिया संबंध बनाए। पीड़िता की शिकायत पर मोनिस चंदेल को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की गई है। उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी राजनांदगांव जिले के छुइया ब्लॉक का रहने वाला है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!