पेट्रोल के दाम में एक दिन के विराम के बाद गिरावट दर्ज, डीजल के दाम रहे स्थिर

पेट्रोल के दाम में एक दिन के विराम के बाद गिरावट दर्ज, डीजल के दाम रहे स्थिर
Spread the love

पेट्रोल के दाम में एक दिन के विराम के बाद गुरुवार को फिर दाम में गिरावट दर्ज की गई। डीजल के भाव लगातार दूसरे दिन स्थिर रहे। तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई चारों प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में फिर छह पैसे की कटौती की है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में फिर नरमी देखी जा रही है। इससे पेट्रोल और डीजल के भाव बढ़ने की संभावनाओं पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 72.80 रुपए, 75.44 रुपए, 78.42 रुपएऔर 75.60 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी पूवर्वत क्रमश: 66 रुपए, 68.19 रुपए और 69.17 रुपए और 69.71 रुपए प्रति लीटर बने हुए हैं।
तेल विपणन कंपनियों ने इससे पहले पेट्रोल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुबई मे 13 पैसे जबकि चेन्नई में 14 पैसे प्रति लीटर की कटौती की थी। डीजल दिल्ली और चेन्नई में सात पैसे जबकि मुंबई में आठ और कोलकाता में तीन पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया था। अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार आईसीई पर ब्रेंट क्रूड के अक्टूबर अनुबंध में गुरुवार को 1.03 फीसदी की गिरावट के साथ 64.38 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। वहीं, नायमैक्स पर अमेरिकी लाइट क्रूड डब्ल्यूटीआई 1.19 फीसदी की तेजी के साथ 57.88 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!