सीएम नीतीश ने कैबिनेट बैठक में लिया बड़ा फैसला, 27 एजेंडों पर लगाई मुहर

सीएम नीतीश ने कैबिनेट बैठक में लिया बड़ा फैसला, 27 एजेंडों पर लगाई मुहर
Spread the love

पटना
अगर आप बिहार में मोटरयान निरीक्षक के पद पर नौकरी करना चाहते हैं तो आपके पास अनिवार्य रूप से ऑटोमोबाइल में डिप्लोमा और 10वीं पास होना चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके साथ ही मोटरयान निरीक्षक को गियर वाली मोटर बाइक चलानी भी आनी चाहिए। इसके साथ ही कैबिनेट बैठक में कृषि अधीनस्थ सेवा कोटि सात का नाम बदलकर निम्वर्गीय लिपिक करने का निर्णय लिया गया। कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर लगी। इसके साथ ही बैठक में परिवहन विभाग का राजस्‍व बढ़ाने पर भी विचार किया गया। इसके लिए अपनी गाड़ी पर इच्छानुसार नंबर चाहने वालों के लिए अब वीआईपी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी की जाएगी। VIP नंबरों के लिए अलग- अलग मूल्य की कैटेगरी बनाई गई है। इसके लिए 641 नंबर चिन्हित किए गए हैं। 1, 3, 5, 7 जैसे ऑड नंबरों के लिए 1 लाख मिनिमम राशि तय की गई है। जबकि निजी वाहनों के लिए 1 लाख की राशि तय की गई है। सरकारी वाहनों के लिए 35 हजार रुपए का शुल्क तय किया गया है। जबकि 2, 4, 6 जैसे इवेन नंबर के लिए 75 हजार रुपये का शुल्क तय किया गया है। इस तय राशि से वीआईपी नंबरों के लिए नीलामी शुरू होगी। कैबिनेट बैठक में दारोगा भर्ती के चयन प्रक्रिया में बड़े बदलाव को भी मंजूरी दे दी गई। दरोगा भर्ती के लिए अब दौड़ के समय में बढ़ोतरी की गई है। अब दौड़ के लिए 6 मिनट की जगह 6.30 मिनट समय मिलेगा। अंतिम मेघा सूचि निर्धारण और न्यूनतम अहर्ता में भी बदलाव किया गया है। SC, ST को 32 प्रतिशत न्यूनतम मार्क्स अनिवार्य, अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 34 प्रतिशत मार्क्स, पिछड़ा को 36.5 प्रतिशत और सामान्य वर्ग के लिए 40 प्रतिशत मार्क्स अनिवार्य किए गए हैं। जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिए 155 सेमी ऊंचाई निर्धारित की गई है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!