गोण्डा:प्राथमिक स्कूल की जर्जर छत गिरने से दर्जनभर बच्चों को आई चोट,6 गंभीर रूप से घायल

गोण्डा। सरकार एक ओर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पढ़ने के लिए कई योजनाएं चला कर प्रेरित कर रही है। वहीं कई जिलों में बच्चे जर्जर प्राथिमिक विद्यालय में पढ़ने को मजबूर है और अपनी जिन्दी के साथ खिलवाड़ कर रहे है। इस ओर न तो लिे के डीएम व सम्बिधित अधिकारी का ध्यान जाता है और न ही किसी नेता का। जिसका उदाहरण हमें गोण्डा जिले मेदेखने को मिला।ं छपिया ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय दरियापुर के एक कमरे की छत अचानक ढह गयी। वहां बैठे लगभग दर्जनभर बच्चे घायल हो गए हैं। इनमें से गंभीर रूप से घायल 6 बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य बच्चों का सीएचसी पर इलाज चल रहा है। गुरुवार सुबह स्कूल में बच्चे की पढ़ाई चल रही थी कि अचानक एक कक्ष की छत दरकने लगी। जो बच्चे भाग पाये वो बच गये बाकि छत ढहने से चपेट में आ गये हैं। प्रधानाध्यापक रामतेज ने बताया कि घटना में कुल बच्चों को चोट आई है। इन्हें सीएचसी भेजा गया। घटना से गांव में हडकम्प मच गया। गंभीर रूप से 6 बच्चों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची। बीएसए मनिराम सिंह ने बताया कि यह गंभीर घटना है। बच्चों के इलाज की व्यवस्था कराई जा रही है। इसके साथ ही घटना की जांच कराई जायेगी जो जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।