बिहार: दो बच्चियों से दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या

बिहार: दो बच्चियों से दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या
Spread the love

कटिहार
चौकिया पहाड़पुर पंचायत के एक गांव में परवल तोड़ऩे गईं दो किशोरियों की दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या कर दी गई। दोनों का शव देखकर लोगों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। खेत से दोनों का शव बरामद हुआ है जिसमें दुष्कर्म के बाद दोनों की बेरहमी से हत्या की गई है। दोनों बच्चियों की आंखें निकाली हुई थीं। अपराधियों ने एक नाबालिग बच्ची का नाजुक अंग भी धारदार हथियार से काट डाला। दोनों शव सुबह को खेत से बरामद किए गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विकास कुमार व मनिहारी एसडीपीओ एसएच फाखरी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। साहिबगंज सीमा से घटनास्थल के सटे होने के कारण झारखंड पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों शवों को अंत्यपरीक्षण के लिए साहिबगंज भेजा गया है। दोनों किशोरियों की उम्र 12 से 13 वर्ष है। एक छठी और दूसरी सातवीं कक्षा की छात्रा थी। परिजन के अनुसार दोनों बुधवार दोपहर परवल तोडऩे समीप के खेत गई थीं। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन ने खोजबीन शुरू की। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने खेत के पास झाड़ी में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। शव पूरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में थे। कटिहार एसपी विकास कुमार ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। शव एवं घटनास्थल का जायजा लेने के बाद प्रथमदृष्टया हत्या से पूर्व दुष्कर्म की बात प्रतीत हो रही है। परिजन के बयान पर एक नामजद और तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!