कश्मीर: जारी हेल्पलाइन नंबर से अपनों से बात कराने व मिलाने में मदद करेगी CRPF

कश्मीर: जारी हेल्पलाइन नंबर से अपनों से बात कराने व मिलाने में मदद करेगी CRPF
Spread the love

जम्मू

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (केरिपुब) ने करीब दो साल पहले कश्मीर में जिस मददगार हेल्पलाइन को शुरू किया था, उससे अब तक सैकड़ों लोगों को मदद मिल चुकी है। अब देश के विभिन्न भागों में रहने वाले लोग जो कश्मीर में अपने परिजनों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए भी इसे शुरू किया गया है। इसके लिए लोग 14411 नंबर और 9469793260 पर संपर्क कर सकते हैं। केरिपुब ने ट्वीट कर लोगों से इन नंबरों पर संपर्क करने के लिए कहा है। केरिपुब के अधिकारियों के अनुसार जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के बाद जो हालात बने हैं, उसमें कई लोग कश्मीर में अपने परिजनों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे लोगों की सहायता के लिए ही इसे शुरू किया गया है। कश्मीर घाटी में राज्य प्रशासन ने लैंडलाइन टेलीफोन और मोबाइल टेलीफोन बंद कर दिए थे। इसके बाद से कई लोग कश्मीर में अपने परिजनों से संपर्क नहीं कर पा रहे थे। प्रशासन ने इसके लिए व्यवस्था की हुई थी। अब हजारों लैंडलाइन फोन फिर से बहाल कर दिए गए हैं, लेकिन कई क्षेत्रों में अभी भी फोन बंद हैं। केरिपुब की यह हेल्पलाइन अब कई लोगों के लिए मददगार साबित हो सकती है। 24 घंटे निशुल्क नंबर 14411 पर केरिपुब मददगार से कोई भी संपर्क साध सकता है। इस नंबर से लोगों ने सहायता लेना शुरू भी कर दी है। सैकड़ों लोग चौबीस घंटों इस नंबर पर संपर्क कर अपने परिजनों से बातचीत कर उनका हाल जान चुके हैं। केरिपुब के अधिकारियों के अनुसार इससे लोगों को मदद मिल रही है। पहले कश्मीर में नंबर बंद होने के कारण केरिपुब की 14411 को बंद कर दिया गया था। उसकी जगह 9469793260 को शुरू किया गया था। अब एक बार फिर इस हेल्पलाइन को शुरू किया गया है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!