छत्तीसगढ़: एक पेट्रोल पंप में लूट की कोशिश, पंप के कर्मचारी को मारी गोली

बेमेतरा
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के एक पेट्रोल पंप में लूट की कोशिश की गई है। पंप के कर्मचारियों ने जब चोरी को रोकने की कोशिश की। झड़प के दौरान नकाबपोश बदमाशों ने पंप के कर्मचारी को गोली मार दी। गोली लगने से कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि घायल युवक को इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर बेमेतरा एसपी प्रशांत ठाकुर और अन्य अधिकारी पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।
बेमेतरा के कोबिया गुरुवार देर रात गोली चलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि तीन नकाबपोश बदमाशों बाइक से पेट्रोल पंप पहुंचे और लूटपाट की कोशिश की। इस दरमियान कर्मचारियों ने बहादुरी का परिचय देते हुए बदमाशों का सामना कर उन्हें भगाया। झड़प के दौरान एक बदमाश ने कर्मचारियों पर गोली चला दी। गोली लगने से कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को इलाक के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।