विश्व चैम्पियनशिप : बोल्ट से आगे निकली एलिसन फेलिक्स

विश्व चैम्पियनशिप : बोल्ट से आगे निकली एलिसन फेलिक्स
Spread the love

अमेरिका की एलिसन फेलिक्स ने उसेन बोल्ट से विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सबसे सफल खिलाड़ी का दर्जा छीन लिया है। फेलिक्स ने दोहा में चार गुणा 400 मीटर स्पर्धा में अपनी टीम को स्वर्ण पदक दिलाया। इस स्वर्ण के साथ फेलिक्स के विश्व चैम्पियनशिप में 12 स्वर्ण हो गए हैं जो बोल्ट से एक ज्यादा है।
अमेरिका ने तीन मिनट 9.34 सेकेंड का समय निकालते हुए विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले फेलिक्स स्वर्ण पदकों के मामले में बोल्ट के बराबर थीं। फेलिक्स के अब विश्व चैम्पियनशिप में पांच अलग-अलग स्पर्धाओं-200 मीटर, 400 मीटर, चार गुणा 100 मीटर और चार गुणा 400 मीटर में कुल 12 पदक हो गए हैं।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!