छठ की खरीददारी कर रही 3 महिलाओं को पुलिस वाहन ने रौंदा, 1 की मौत

पटना:
बिहार के पश्चिमी चंपारण से दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है जहां छठ की खरीददारी कर रही तीन महिलाएं पुलिस वाहन की चपेट में आ गईं। इस हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज-बेतिया मुख्य पथ में कोईरगांवा चौक के समीप की है। यहां शनिवार सुबह तीन महिलाएं सड़क किनारे लगी दुकान में दऊरा खरीद रही थीं। इसी दौरान एक पुलिस वाहन ने तीनों महिलाओं को रौंद दिया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं गंभीर रूप से घायल हुई दो महिलाओं को इलाज के लिए गर्वनमेंट कालेज बेतिया भेजा गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।