दिल्ली अग्निकांड : मरने वालों में शामिल बिहार के 28 मजूदर

पटना
दिल्ली के रानी झांसी रोड के निकट अनाज मंडी में रविवार की सुबह लगी भीषण आग में कुल 43 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मरने वालों में 28 मजदूर बिहार के शामिल हैं जो समस्तीपुर, सहरसा, सीतामढ़ी, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, अररिया, और दरभंगा के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, मरने वाले बिहारी मजदूरों में समस्तीपुर जिले से 9, सहरसा जिले से 6, सीतामढ़ी जिले से 5, मुजफ्फरपुर जिले से 3, मधुबनी के एक, बेगूसराय के एक, अररिया से 1 और दरभंगा से दो मजदूर शामिल हैं।
हादसे की खबर मिलते ही मजूदरों के परिजनों में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद बिहार के श्रम संसाधन विभाग के अधिकारी भी दिल्ली रवाना हुए। इस घटना को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी गहरा शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना के बाद बिहार के मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए श्रम विभाग की तरफ से और एक-एक लाख रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष की ओर से देने की घोषणा की।