मूल समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए NRC ला रही BJP सरकारः कन्हैया कुमार

मूल समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए NRC ला रही BJP सरकारः कन्हैया कुमार
Spread the love

मुंगेर

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) नेता कन्हैया कुमार ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की मूल समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) ला रही है। कन्हैया ने ‘जन-गण-मन यात्रा’ के दौरान मुंगेर जिला मुख्यालय स्थित हाजी सुजान मैदान में विशाल-रैली को संबोधित करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जब देश में बेरोजगारों को नौकरी देने में विफल हो गईं तो देश को आर्थिक बदहाली में ढकेल दिया, नोटबंदी और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के जरिए देश में हजारों-हजार कारखानों में ताला लगवा दिया, देश में सरकारी कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा पेंशन को छीन लिया।

वहीं जब किसानों की आर्थिक बदहाली दूर करने में विफल रही तो नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनपीआर) का झमेला खड़ा कर दिया। साथ ही पूरे देश में साम्प्रदायिक सछ्वाव बिगाड़ने का खेल शुरू कर दिया। भाकपा नेता ने बिहार के नागरिकों को भाजपा के देश को टुकड़ा करने वाली नीति का जमकर विरोध करने और भारतीय संविधान की रक्षा करने का क्रांतिकारी आह्वान किया। इस वर्ष बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन की सरकार को उखाड़ फेंकने का क्रांतिकारी आह्वान किया।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!