घरमें हुआ बम ब्लास्ट, 6 लोग घायल, 2 घर धंसे

घरमें हुआ बम ब्लास्ट, 6 लोग घायल, 2 घर धंसे
Spread the love

पटना

बिहार की राजधानी पटना में दलदली रोड के एक मकान में आज सुबह बम विस्फोट हो गया। इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए। इसके साथ ही 2 घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र की है, जहां पर दलदली रोड के एक मकान में सोमवार सुबह अचानक विस्फोट हो गया।

इस दुर्घटना में 6 लोग घायल हो गए। इस धमाके में 2 घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। विस्फोट के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को पीएमसएच में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि अभी तक विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह जांच का विषय है। मौके पर पुलिस-प्रशासन के वरीय अधिकारी पहुंच चुके हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!