शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए हरियाणा सरकार की नई पहल

चंडीगढ
हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने बताया कि प्रदेश के उच्चतर शैक्षणिक संस्थानों में विद्याॢथयों में पढऩेे की आदत विकसित करने के लिए ‘रीङ्क्षडग मिशन हरियाणा’ अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत राज्य की स्टेट यूनिवॢसटीज, गवर्नमैंट एवं गवर्नमैंट-एडिड कालेजों में पुस्तक समीक्षा पर चर्चा तथा मॉस लैवल पर समाचार पत्र या पुस्तक पढऩे का समय निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य विद्याॢथयों के अलावा अध्यापकों व समाज के अन्य लोगों में भी पढऩे की प्रवृत्ति विकसित करना तथा वर्ष 2022 तक युवाओं को डिजीटल लॄनग करवाना है।