कन्हैया कुमार को दी जाए पर्याप्त सुरक्षा

कन्हैया कुमार को दी जाए पर्याप्त सुरक्षा
Spread the love

नई दिल्ली/पटना

सीएए और एनआरसी के खिलाफ जन-गण-मन यात्रा पर निकले जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के काफिले पर लगातार हमले हो रहे हैं। इसे लेकर भाकपा ने कन्हैया कुमार को पर्याप्त सुरक्षा देने की मांग की है।वामपंथी पार्टी के महासचिव डी राजा ने कन्हैया कुमार को सुरक्षा देने की मांग करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है।

राजा ने अपने पत्र में लिखा कि मेरे पत्र का उद्देश्य हमारी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और जेएनयूएसयू के पूर्व अध्यक्ष कॉमरेड कन्हैया कुमार पर हो रहे हमले रोकने की तरफ आपका ध्यान आकर्षित करना है। उन्होंने लिखा कि आपको देश के वर्तमान स्थिति की जानकारी है। केंद्र में भाजपा सरकार ने संशोधित नागरिकता अधिनियम को पारित कर देश में अशांति फैला दी है। दरअसल कन्हैया संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ राज्यव्यापी दौरे पर हैं।

उनकी इस यात्रा का विरोध करते हुए आरा जिले में भीड़ ने उनके काफिले पर हमला किया। इस हमले में उनकी गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसमें कई लोग घायल भी हुए थे।

बता दें कि कन्हैया कुमार ने 30 जनवरी को बिहार के बापूधाम, चंपारण से सीएए-एनआरसी-एनपीआर के विरोध मे बिहार में जन-गण-मन यात्रा शुरू की है जो 27 फरवरी को समाप्त होने वाली है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!