गृहमंत्री अमित शाह का ओडिशा दौरा 28 को

भुवनेश्वर
गृहमंत्री अमित शाह 28 फरवरी को एक दिवसीय ओडिशा दौरे पर आ रहे हैं और वह इस दौरान राजधानी भुवनेश्वर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। ऐसे राज्य भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सभा स्थल जनता मैदान में भूमि पूजन किया गया।
इस दौरे को सफल बनाने अधिक से अधिक लोगों के समागम करने के उद्देश्य से पार्टी के राज्य अध्यक्ष समीर महांती ने पार्टी कार्यालय से प्रचार गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अमित शाह के दौरे को लेकर पूरे प्रदेश के भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। एयरपोर्ट से लेकर जनता मैदान सभा स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जारी की गई सूचना के मुताबिक गृहमंत्री अमित शाह भुवनेश्वर स्थित जनता मैदान में नागरिकता संशोधन कानून के बारे में एक विशाल जन सभा को सम्बोधित करेंगे। इसी लिए राज्य भाजपा अध्यक्ष समीर महांती ने जनता मैदान में भूमि पूजन भी किया है। इस जनसमावेश में राज्य भर से लाखों लोग भाग लेंगे। शाह के दौरे को लेकर दलीय कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
नागरिकता संशोधन कानून के बारे में कुछ लोगों के मन में रहने वाले संदेह को दूर करने के लिए शाह के ओडिशा आने की बात पार्टी की तरफ से कही गई है। राज्य भाजपा प्रवक्ता गोलक महापात्र ने कहा है कि इस जनसभा में भारी संख्या में लोग भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि हम लोग राज्य के लोगों से राष्ट्रहित में आयोजित होने वाली इस सभा में खुद को शामिल करने के लिए आह्वान किया है। भूमि पूजन के मौके पर पूर्व मंत्री कनक वर्द्धन सिंहदेव, राज्य सचिव कालिंगी सामल, लेखाश्री सामन्तसिंहार, दिलीप महांती, सोनाली साहू, जगन्नाथ प्रधान, इराशीष आचार्य, सिकन्दर अली, रश्मिरेखा दास, पंचानन नायक के साथ शताधिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वहीं दूसरी तरफ अमित शाह के इस दौरे के लिए प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हो चुकी है। मीडिया को भी इस आशय की जानकारी दी गई कि सभी जिला मुख्यालय, ब्लाक, पंचायत, वार्ड से लाखों की संख्या में लोग इस सभा में भाग ले रहे हैं।
वरिष्ठ भाजपा नेता डा. मुरली मनोहर शर्मा ने दैनिक जागरण से बात करते हुए बताया कि सीएए से देश के किसी भी व्यक्ति की नागरिकता नहीं जा रही है, मगर विरोधी दल जिस कदर लोगों को बरगला रहे हैं, उसके लिए लोगों के बीच जाकर पार्टी की तरफ से उन्हें जागरूक किया जा रहा है। वहीं गृहमंत्री के दौरे एवं जनसभा को देखते हुए राजधानी भुवनेश्वर में एयरपोर्ट से लेकर जनता मैदान तक प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।