रवींद्र नाथ टैगोर स्वदेश इंडिया ग्लो रि अवार्ड 2020 “स्वदेश भारत गौरव सम्मान 2020” से सम्मानित होंगे डॉ गुलाब चंद पटेल

स्वदेश में अपनी कला व प्रतिभाओं का परचम लहराने और राष्ट्रीय पहचान बनाने हेतु “स्वदेश रत्न सम्मान 2020 तथा स्वदेश भारत गौरव सम्मान 2020 के लिए कोरोना योद्धा, चित्रकार, मूर्तिकार, फोटोग्राफी, हस्तकला, काव्य, संगीत, नृत्य आदि सभी विधाओं के कलाकार तथा समाज सेवा, शिक्षा, साहित्य आदि विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट कार्य एवं सेवा हेतु सम्पूर्ण भारत देश से 151 विशिष्ट प्रतिभाओं को लॉक डाउन समाप्ति व देश मे सामान्य स्थिति होने के एक माह बाद अयोध्या कला एवं सांस्कृतिक महोत्सव 2020 में सम्मानित किया जाएगा। इस महोत्सव में गुजरात गांधी नगर के समाज सेवी एवं हिंदी गुजराती कवि लेखक अनुवादक .. को भी ……रवींद्र नाथ टैगोर स्वदेश इंडिया ग्लोरि अवार्ड 2020 “स्वदेश भारत गौरव सम्मान 2020” के लिए चयनिय किया गया है। डॉ गुलाब चंद पटेल को यह सम्मान …उनकी सामाजिक सेवा, नशा मुक्ति अभियान, ब्रेसट कैंसर अवेर्नेस प्रोग्राम एवं इंडियन लायंस की विविध सामाजिक कार्यो को ध्यान में लेकर यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।
स्वदेश संस्थान भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. बी. सागर प्रजापति ने कहा कि स्वदेश संस्थान भारत के आठवें राष्ट्रीय कला एवं सामाजिक कार्यक्रम के अंतर्गत अयोध्या कला एवं संस्कृति महोत्सव 2020 के भव्य सम्मान समारोह में स्वदेश भारत गौरव सम्मान 2020 से सम्मानित किया जाएगा जिसके चयन का मुख्य आधार भारतीय कलाकारों एवं समाजसेवियों की कार्य सेवाओं की उपलब्धियों के आधार पर किया गया है। इस सम्मान के रूप में चयनिय प्रतिभागियों को चयन के आधार पर स्वदेश भारत गौरव सम्मान अथवा स्वदेश रत्न सम्मान 2020 तथा इसके साथ ही स्वदेश संस्थान, भारत का सदस्यता प्रमाण पत्र , टॉप 10% को विशेष पुरस्कार, राष्ट्रीय स्तर की पत्रिका *स्वदेश भारत स्मारिका*, कलाकार के रूप राष्ट्रीय पहचान, कलाकारों का सहयोग व सम्पर्क, उचित मार्गदर्शन एवं कैरियर, कला कौशल व नाइस पर्सनालिटी का अवसर, कला/कार्य का मूल्य एवं मूल्यांकन, कलाकारों का एक राष्ट्रीय मंच, लीडरशिप का अवसर तथा अनेक कलात्मक व सामाजिक समस्याओं के समाधान हेतु सुझाव आदि बहुत कुछ मिल सकता है।
दो दिवसीय अयोध्या कला एवं सांस्कृतिक महोत्सव में राष्ट्रीय विविध कला प्रदर्शनी, पत्रिका विमोचन, विचार गोष्ठी, कवि सम्मेलन, सम्मान समारोह, डेमो प्रदर्शन भी होगा । जिसका मुख्य विषय – रामायण /अयोध्या दर्शन निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय कला व कलाकारों तथा समाज का उत्थान व विकास में सहायक होना है। सागर कला भवन – स्वदेश संस्थान में भारत देश के कई राज्यों के नदी रूपी कलाकारों व समाजसेवियों का एक मिलाप रूपी संगम ही यह संगठन *महासागर* है। जो राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। इस संगठन (महासागर) को मजबूत करके समाज व कलाकारों के उत्थान व विकास हेतु महत्वपूर्ण विभिन्न योजनाए लागू करना ही इसका मुख्य उद्देश्य है। तथा भविष्य में भारत के विभिन्न क्षेत्रों या राज्यों में विभिन्न सामाजिक/सांस्कृतिक कलाओं के कार्यक्रम का आयोजन करना। जिससे हर समाज व क्षेत्र के प्रतिभाओं तथा कलाकारों का उत्थान, विकास व सम्मान हो सके।