चुनावी रण में कूदे यशवंत सिन्हा

चुनावी रण में कूदे यशवंत सिन्हा
Spread the love

बिहार में विधानसभा चुनाव की पारा चढ़ने लगा है। पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने शनिवार को बिहार से नीतीश कुमार की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एक नए राजनीतिक विकल्प का एलान किया। उन्होंने कहा कि उनका फ्रंट बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेगा। उन्होंने खुद के भी चुनाव लड़ने की संकेत दिया।

जदयू नेता और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के युवाओं को जोड़ने के लिए ‘बात बिहार की’ नाम से एक अभियान शुरू किया था। इसके बाद बिहार के लिए एक स्व-घोषित मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पुष्पम प्रिया चौधरी सोशल मीडिया के माध्यम से बिहार को बदलने की मुहिम चला रही हैं। ऐसे में अनुभवी सिन्हा का बिहार विधानसभा चुनाव के लिए ताल ठोकना राज्य की राजनीति में एक दिलचस्प मोड़ लेकर आएगा। सिन्हा ने कहा कि बिहार की लड़ाई में यह एक अहम मोड़ है।

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!