भाजपा कुशलगढ़ ग्रामीण मंडल ने राणा पूंजा की जन्म जयंती मनाई

भाजपा कुशलगढ़ ग्रामीण मंडल ने राणा पूंजा की जन्म जयंती मनाई
Spread the love
  • राणा पूंजा की जन्म जयंती मनाते भाजपा कुशलगढ़ ग्रामीण कार्यकर्ता

भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल कुशलगढ़ द्वारा वीर शिरोमणि राणा पूजा की जयंती मनाई गई।इस अवसर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कानहिंग रावत ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि महाराणा प्रताप के ऊपर जब मुगलों ने आक्रमण किया प्रताप का कंधा से कंधा मिलाकर साथ दिया। उन्होंने महाराणा प्रताप के साथ मिलकर मुगलों से संघर्ष किया लेकिन कभी मुगलों की अधीनता को स्वीकार नहीं किया। इस प्रकार से आदिवासी भील समाज हमेशा से राष्ट्रभक्त रहा है। राणा पूंजा की जयंती पर आज हम सभी को शपथ लेनी चाहिए हम उनके पद चिन्हों पर चलकर राष्ट्रीय एकता अखंडता और देश की संस्कृति पर आक्रमण करने वाले षड्यंत्रकारी विधर्मी ताकतों का डटकर मुकाबला करेंगे।

वर्तमान समय में आदिवासी समुदाय को भ्रमित करने का षड्यंत्र चल रहा है जिसे हम सब मिलकर जन जागरण अभियान चलाकर क्षेत्र में जनजागृति लाएंगे। प्राचीन काल से ही भील समाज राष्ट्रभक्ति की भावना रही है ।तथा हमारा समाज राष्ट्रभक्त रहा है। हम सब मिलकर के धर्म,राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष धारु भाई डामोर, ठुमठ सरपंच कामिल कटारा लोहारिया सरपंच पार सिंह परमार खेड़पुर सरपंच कालू सिंह गणावा, मंडल महामंत्री भावजी भाई रावत, सोहन लाल डामोर, निशनावट सरपंच भाव सिंह देवदा श्री हूरता भाई कटारा श्री कमलेश गणावा बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कुशलगढ़ अरुण जोशी

IMG-20201006-WA0005_1601982457918.jpg

Admin

Arunkumar Joshi

9909969099
Right Click Disabled!